शुक्रवार 24 अप्रैल 2026 - 10:49
लेबनान और इजराइल के बीच चल रहा युद्धविराम अब तीन हफ्तों के लिए और बढ़ाया गया

हौज़ा / अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि लेबनान और इजराइल के बीच चल रहा युद्धविराम अब तीन हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है। यह फैसला व्हाइट हाउस में हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद लिया गया

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि लेबनान और इजराइल के बीच चल रहा युद्धविराम अब तीन हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है। यह फैसला व्हाइट हाउस में हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद लिया गया।

बैठक में इजराइल के राजदूत येचिएल लीटर और लेबनान की राजदूत नादा मोआवद शामिल हुए। ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन से भी मुलाकात होगी।

ट्रंप ने कहा कि इस साल दोनों देशों के बीच शांति समझौते की अच्छी संभावना है। हालांकि दक्षिण लेबनान में तनाव अब भी जारी है और हमले रुक नहीं पाए हैं।

इस बीच हिज्बुल्लाह ने कहा कि वह युद्धविराम जारी रखना चाहता है, लेकिन इजराइल को पूरी तरह समझौते का पालन करना होगा।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha